
शुभमन गिल का तूफानी शतक।
ipl 2023 GT vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज 15 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच को जीतते ही गुजरात प्लेऑफ का टिकट पाने वाली पहली टीम बन जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला। लेकिन, गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित किया। शुभमन गिल के शतक की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं।
10 ओवर में गुजरात 100 के पार
सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस को शून्य के स्कोर पर पहला झटका दिया। ऋद्धिमान साहा तीन गेंदों पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन क्रीज पर उतरे और शुभमन गिल के साथ मिलकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और 10 ओवर में शतकीय साझेदारी गिल (64) और सुदर्शन (31) ने टीम का स्कोर 103 रन पहुंचा दिया।
शुभमन गिल ने महज 56 गेंदों पर बनाया शतक
10 ओवर के बाद भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आक्रामक खेल जारी रखा। इसके बाद गुजरात को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा, जो 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर मार्को जानसेन का शिकार बने। फिर गुजरात को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या (8) के रूप में 156 के स्कोर पर लगा। इसके बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 7 रन बनाकर 169 के स्कोर नटराजन का शिकार हुए।
भुवनेश्वर ने मारा पंजा
गुजरात को पांचवां झटका तेवतिया (3) के रूप में 175 के स्कोर पर लगा। वहीं, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल (101) को अभिषेक के हाथों कैच कराया। फिर अगली गेंद पर भुवी ने राशिद खान को भी आउट किया। फिर तीसरी गेंद पर नूर अहमद और पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी को आउट कर भुवी ने अपने पांच विकेट पूरे किए। इस तरह गुजरात की टीम 9 विकेट पर 188 रन बना सकी।
Published on:
15 May 2023 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
