
शुभमन गिल आज तोड़ सकते हैं विराट कोहली का महारिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम।
Shubman Gill Records : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 28 मई को भारी बारिश के कारण इस मुकाबले को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। आज के इस फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पास आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में बनाया था, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका है।
चैंपियन पर होगी धनवर्षा, जानें उपविजेता को मिलेगी कितनी प्राइज मनी
[typography_font:14pt;" >
आईपीएल के एक सीजन में एक वेन्यू पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| नाम | पारी | रन | सीजन | वेन्यू |
| विराट कोहली | 9 | 597 | 2016 | बेंगलुरु |
| शुभमन गिल | 8 | 533 | 2023 | अहमदाबाद |
| क्रिस गेल | 8 | 532 | 2013 | अहमदाबाद |
| डेविड वॉर्नर | 7 | 433 | 2019 | हैदराबाद |
| डेवोन कॉनवे | 8 | 390 | 2023 | चेन्नई |
Published on:
29 May 2023 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
