28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 203 Final : हार्दिक पंड्या के लिए बारिश से बना लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का अद्भुत संयोग, धोनी होंगे निराश

IPL Final 2023 : गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में आज 29 मई का दिन बेहद खास है। क्‍योंकि आज ही के दिन 29 मई 2022 को उन्‍होंने आईपीएल का पहला खिताब जीता था। हार्दिक पांड्या के लिए यह किसी संयोग से कम नहीं है। हालांकि यह संयोग धोनी को निराश कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 May 2023, 4:34 PM IST

ipl-2023-gt-vs-csk-hardik-pandya-won-ipl-trophy-for-1st-time-on-29-may-2022-today-again-wonderful-coincidence-ms-dhoni.jpg

हार्दिक पंड्या के लिए बारिश से बना लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का अद्भुत संयोग, धोनी होंगे निराश।

IPL Final 2023 : गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में आज 29 मई का दिन बेहद खास है। क्‍योंकि आज ही के दिन 29 मई 2022 को उन्‍होंने आईपीएल का पहला खिताब जीता था। आज वह बतौर कप्तान लगातार दूसरा आईपीएल का टाइटल जीतने के इरादे से उतरेंगे। बता दें कि आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण खेल धुल गया और आज यह कुछ ही घंटे बाद रिजर्व डे पर शुरू होगा। हार्दिक पांड्या के लिए यह किसी अद्भुत संयोग से कम नहीं है। हालांकि यह संयोग धोनी को निराश कर सकता है।


पिछले सीजन की तरह इस बार भी शीर्ष पर गुजरात

बता दें कि आईपीएल 2023 में हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने अभी तक जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी उनकी टीम प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही है। 28 मई को भारी बारिश के कारण मैच को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। आज 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। धोनी की नजर जहां 5वें खिताब पर होगी तो पांड्या लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरेंगे।

आंकड़े भी गुजरात टाइटंस के पक्ष में

गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में भी आज ही के दिन 29 मई को पहला खिताब जीता था। उस दौरान गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराया था। ऐसे में हार्दिक लगातार दूसरे सीजन में 29 मई को खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। अहमदाबाद का रिकॉर्ड भी गुजरात टाइटंस के पक्ष में है। यहा हार्दिक की टीम ने अभी तक 9 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। जबकि सीएसके अपने तीनों मैच में हारी है।

यह भी पढ़ें : सीएसके के चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान, बोले- आज मेरा आखिरी मुकाबला

आईपीएल जीतते ही एक रिकॉर्ड और बना देंगे पांड्या

हार्दिक पंड्या अगर आज फाइनल जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। हार्दिक टी20 लीग में बतौर कप्तान डेब्यू कर लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले प्‍लेयर बन जाएंगे। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल सबसे बड़े स्‍टार बनकर उभरे हैं। इस सीजन में वह तीन शतक के साथ 851 रन बना चुके हैं। वहीं, मोहम्मद शमी 28 और लेग स्पिनर राशिद खान 27 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। ऐसे में हार्दिक को इन तीनों से बड़ी उम्‍मीद होगी।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 चैंपियन पर होगी धनवर्षा, जानें उपविजेता को मिलेगी कितनी प्राइज मनी