5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएसके के चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान, आज खेलने जा रहा अपना आखिरी मुकाबला

GT vs CSK : आईपीएल 2023 के तहत आज अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएसके के चैंपियन ने अपने संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्‍यम से उन्‍होंने फैंस के लिए इमोशनल पोस्‍ट के साथ इसे अपना आखिरी मैच बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 May 2023, 7:59 PM IST

ambati-raidu.jpg

सीएसके के चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान, आज खेलने जा रहा अपना आखिरी मुकाबला।

ipl 2023 Final GT vs CSK : आईपीएल 2023 के तहत आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल यानी आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। एमएस धोनी की कप्‍तानी में सीएसके की नजर जहां अपने पांचवें खिताब पर होगी तो वहीं हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में जहां गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल सकती है। लेकिन, बारिश के चलते अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। लेकिन, इससे पहले सीएसके चैंपियन ने अपने संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्‍यम से उन्‍होंने इस मुकाबले को अपना आखिरी मैच बताया है।


इंडियन प्रीमियर लीग के बीच जहां एमएस धोनी के संन्‍यास को लेकर कयासों का दौर जारी है। वहीं सीएसके के स्टार खिलाड़ी रहे अंबाती रायडू ने संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। रायडू ने कहा है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। इस धुरंधर बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ मैच के बाद अपने आईपीएल करियर के अंत घोषणा की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर फाइनल के बाद संन्यास लेने का ऐलान किया है।

अंबाती रायडू का आईपीएल करियर

बता दें कि अंबाती रायडू अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 202 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 186 पारियों में रायडू ने 28.11 की औसत और 127.29 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 4329 रन बनाए हैं। उन्‍होंने आईपीएल में एक शतक के साथ 22 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्‍होंने आईपीएल में 358 चौके और 171 सिक्‍स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें :रिकी पोंटिंग ने WTC फाइनल के लिए चुनी बेस्‍ट प्‍लेइंग 11

फैंस के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

बता दें इस सीजन में अंबाती रायडू सीएसके के लिए बल्‍ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। इसी वजह से उन्‍होंने आईपीएल से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर राडडू ने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज जारी करते हुए संन्यास की जानकारी दी है। बता दें कि रायडू इससे पहले भी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्‍होंने अपने मैसेज में लिखा है कि यह उनका आखिरी फैसला है और इस बार यू टर्न नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें :CSK को चैंपियन बनाने वाले को नहीं टीम पर भरोसा, बोले- दिमाग कह रहा गुजरात जीतेगी