पहले सीजन के मुकाबले इनामी राशि में चार गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी
IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसके बाद आईपीएल की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा और पुरस्कार के मामले में भी इसने सभी का ध्यान तेजी से आकर्षित किया। आईपीएल में जहां फ्रेंचाइजी मोटी रकम खर्च कर देश-विदेशी खिलाड़ियों को खरीदती है। वहीं सीजन के अंत में चैंपियन के साथ विभिन्न अवार्ड के तहत करोड़ों के पुररस्कार दिए जाते हैं। बता दें कि आईपीएल के पहले दो सीजन में विजेता को 4.8 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन अब यह राशि चार गुना से भी अधिक है।
आईपीएल चैंपियन को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
- आईपीएल 2023 में प्राइज मनी के रूप में कुल 46.5 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है।