18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: अहमदाबाद में आज मुंबई और गुजरात का बड़ा मुकाबला, देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी

GT vs MI : आईपीएल 2023 का 35वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियिम में खेला जाएगा। ऐसे में मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है?

less than 1 minute read
Google source verification
ipl-2023-mi-vs-gt-probable-playing-xi-head-to-head-live-streaming-pitch-and-weather-report-know-full-details.jpg

अहमदाबाद में आज मुंबई और गुजरात का बड़ा मुकाबला, देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी।

GT vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियिम में 35वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कमान जहां स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथ में होगी तो मुंबई इंडियंस की अगुवाई एक बार फिर रोहित शर्मा करते नजर आएंगे। पांड्या की कप्‍तानी में गुजरात की टीम अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है और 6 में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है। वहीं, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस 6 में से तीन मैच जीतकर 7वें पायदान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। मैच से पहले आप यहां देख सकते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन के साथ मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।

5.50 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली को दिलाई दूसरी जीत, ये रहे मैच के टर्निंग पॉइंट

[typography_font:14pt]गुजरात टाइटंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और मोहित शर्मा।

[typography_font:14pt;" >
मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

यह भी पढ़ें : आखिर डेविड वॉर्नर ने क्‍यों छुए अपने से छोटे भुवनेश्‍वर कुमार के पैर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग