
जायसवाल के विकेट और 3 फुलटॉस पर 3 छक्के को लेकर बवाल।
ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग ने 16 साल के सफर में 1000 मैच पूरे कर लिए हैं। मौजूदा सीजन में आईपीएल की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। फैंस हर एक बॉल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में शुरू से मजबूत स्थिति में नजर आ रही राजस्थान रॉयल्स आखिरी ओवर में जीता हुआ मैच हार गई। इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल के विकेट और अंतिम ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज जेसन होल्डर का लगातार तीन फुल टॉस बॉल पर तीन छक्के को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कुछ फैंस इस मैच को फिक्स करार दे रहे हैं।
दरअसल, मैच में एक समय राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही फाइट में थे। लेकिन, जैसे ही सूर्यकुमार यादव आउट होकर पवेलियन लौटे तो मैच पर राजस्थान रॉयल्स की पकड़ मजबूत हो गई। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी।
कप्तान संजू ने अनुभवी जैसन होल्डर को गेंद थमाई। होल्डर ने विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड के सामने तीनों गेंद फुल टॉस फेंकी और टिम ने लगातार तीन छक्के जड़कर हारा हुआ मैच जिता दिया। इसके बाद रोहित भी अंपायर से कुछ बात करते नजर आए। इसे लेकर अब फैंस मैच फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं।
यशस्वी के विकेट पर भी मचा बवाल
राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर यशस्वी जायसवाल 124 रन बनाकर गेंदबाजों की कुटाई कर रहे थे। गेंदबाज अरशद खान ने चौथी गेंद फुलटॉस फेंकी तो यशस्वी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को हवा में खेल बैठे और अरशद ने अपने फॉलो थ्रो में कैच पकड़ लिया। जबकि बॉल कमर से ऊपर नजर आ रही थी।
थर्ड अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
ऑन फील्डर अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली, लेकिन थर्ड अंपायर ने हैरान करने वाला फैसला देते हुए गेंद को सही करार दे दिया। वहीं रिप्ले में गेंद कमर से हल्की ऊपर जाती दिख रही थी। अंपायर के इस फैसले को लेकर फैंस ने सवाल उठा दिए हैं और मैच को फिक्स बताते हुए अंपायर की जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें : यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
Published on:
01 May 2023 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
