7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादगार! इतिहास बन गया IPL का 1000वां मैच, बने कई रिकार्ड्स

IPL 2023 : मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला गया आईपीएल का 1000वां मैच इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया है। इस में राजस्‍थान ने मुंबई को 213 रन का लक्ष्‍य दिया, जिसे मुंबई ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में कई बड़े रिकार्ड्स भी बने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 May 2023, 9:26 AM IST

ipl-2023-mi-vs-rr-1000th-match-records-in-ipl-history.jpg

यादगार! इतिहास बन गया IPL का 1000वां मैच, बने कई रिकार्ड्स।

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग का 1000वां मैच रविवार रात वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला गया। इस बड़े मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्‍कोर बनाया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने चार विकेट खोकर 19.3 ओवर में इस रोमांचक मैच को 6 विकेट से जीत लिया। आईपीएल का 1000वां मैच इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया है। इस हाई स्‍कोरिंग मैच में कई बड़े रिकार्ड्स भी बने हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि इस एतिहासिक मैच में कौन-कौन से कीर्तिमान रचे गए हैं?


इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब राजस्थान रॉयल्स ने पारी में 200 से अधिक रन बनाए और मैच गंवाना पड़ा। राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इससे पहले 11 बार 200 से ज्‍यादा रन का स्‍कोर कर चुकी है। इन सभी 11 मैचों में राजस्‍थान अविजित रहा था।

मैच हारने के बाद भी यशस्वी बने मैन ऑफ द मैच

राजस्थान रॉयल्‍स के यशस्वी जायसवाल ने 124 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम का स्‍कोर 200 पार पहुंचाया। हालांकि इसके बावजूद टीम हार गई। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया। यह लगातार तीसरा मैच था, जब हारने वाली टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच मिला। इससे पहले दिल्ली के मिचेल मार्श और चेन्‍नई के डेवोन कॉन्वे को भी टीम के हारने बाद ये खिताब मिला था।

अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार 124 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही वह सबसे बड़ा स्कोर करने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पूर्व ये रिकॉर्ड पॉल वाल्थटी के नाम दर्ज था। उन्‍होंने 2011 में 120 रन बनाए थे।

आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा स्‍कोर

आईपीएल में 124 शतकीय पारी खेलने के साथ यशस्वी चौथा बड़ा निजी स्कोर बनाने बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में 132 रन के साथ केएल राहुल पहले पायदान पर हैं। वहीं, 128 रन के साथ ऋषभ पंत दूसरे और 127 रन की पारी खेलने वाले मुरली विजय तीसरे खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : इकाना में लखनऊ से हिसाब चुकता करने उतरेगी आरसीबी, देखें मैच की फुल डिटेल्‍स

चार पारियों में बने 200 या उससे अधिक रन

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी डबल हेडर के दिन दोनों मैचों की चारों पारियों में 200 या अधिक रन का स्कोर बना है। पहले मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 200 और पंजाब किंग्‍स ने 201 रन का स्‍कोर किया। वहीं दूसरे मैच में राजस्‍थान ने 212 और मुंबई ने 214 रन बनाए।

एक दिन में बने सबसे ज्‍यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग के ऐतिहासिक 1000वें मैच वाले दिन दो मैचों की चार पारियों में कुल 827 रन बने हैं। आईपीएल इतिहास के एक दिन में बनने वाले ये सबसे ज्‍यादा रन हैं।

यह भी पढ़ें : यशस्‍वी ने शतक के साथ कब्‍जाई ऑरेंज कैप तो पर्पल की दौड़ में तुषार ने सबको पछाड़ा