
मुंबई और राजस्थान के साथ RCB भी रेस में, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
ipl 2023 Playoff Scenario : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। अभी तक आईपीएल के 68 लीग मैच खेले जा चुके हैं। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ का एक ही स्थान खाली है, जिसके लिए तीन टीमों मुंबई इंडियंस के साथ रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर है। आइये जानते हैं इनमें से कौन-सी टीम है प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार और क्या बन रहे हैं समीकरण?
राजस्थान के लिए सीधा समीकरण
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर गौर करें तो वह सिर्फ एक ही स्थिति में प्लेऑफ में पहुंच सकती है, अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों अपने आखिरी मुकाबले आज हार जाएं। इससे राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकारा रहेगी। अगर दोनों में से एक ने भी अपना मैच जीता या बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
मुंबई को जीतकर आरसीबी के मैच पर रहना होगा निर्भर
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर आरसीबी के प्लेऑफ पहुंचने का रास्ता साफ किया था। लेकिन, इस सीजन में इन दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। मुंबई और आरसीबी दोनों के ही 13-13 मैचों में 14-14 अंक हैं। दोनों को अपने-अपने मुकाबले आज अपने होम ग्राउंड पर खेलने हैं। मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सबसे आसान यही होगा कि वह हैदराबाद को हरा दे। वहीं, गुजरात आरसीबी को हरा दे।
यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह ने हारकर भी जीता दिल, एमएस धोनी समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े
आरसीबी जीतते ही हासिल कर लेगी प्लेऑफ का टिकट
वहीं, अगर आरसीबी गुजरात को हरा देती है तो मुंबई के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। क्योंकि आरसीबी का रन रेट मुंबई से 80 रन अधिक है। अगर मुंबई हैदराबाद को 90 रनों से शिकस्त देती है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी 10 रन से ज्यादा से जीत न दर्ज करे। टी20 में ऐसा बहुत ही कम होता है। इस तरह गुजरात के खिलाफ जीत आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है।
यह भी पढ़ें : एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच मैदान पर तकरार, वीडियो वायरल
Published on:
21 May 2023 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
