25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH vs LSG : क्रुणाल की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हुए हैदराबाद के स्टार बल्‍लेबाज, देखें वीडियो

SRH vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जहां हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद ने शानदार पारियां खेली हैं तो लखनऊ के कप्‍तान क्रुणाल पांड्या ने भी जबरदस्‍त गेंदबाजी की है।
2 min read
Google source verification
srh-vs-lsg-update.jpg

क्रुणाल की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हुए हैदराबाद के स्टार बल्‍लेबाज, देखें वीडियो

IPL 2023 SRH vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इस मैच में जहां हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 47 और अब्दुल समद ने 37 रनों की शानदार पारियां खेली हैं तो लखनऊ के कप्‍तान क्रुणाल पांड्या ने भी जबरदस्‍त गेंदबाजी की है।


क्रुणाल का कहर

हैदराबाद ने 12 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए थे। कप्तान एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन बिलकुल सेट हो चुके थे और लखनऊ के गेंदबाजों की खूूब पिटाई कर रहे थे। इसी बीच कप्तान क्रुणाल पांड्या 13वां ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर एडेन मार्करम को 28 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर ग्लेन फिलिप को क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

ग्लेन फिलिप भी रह गए हैरान

क्रुणाल पांड्या की बॉल लेग से स्पिन होकर फिलिप का ऑफ स्टंप ले उड़ी। यह देख खुद फिलिप हैरान रह गए। फिलिप खाता खोलने से पहले ही गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रुणाल ने दो गेंदों में पर दो विकेट चटकाते हुए टीम की वापसी कराई। नहीं तो हैदराबाद 200 का स्‍कोर पार कर सकता था। क्रुणाल ने अपने चार ओवर में महज 24 रन देकेर दो बड़े विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : जयपुर में चार साल बाद राजस्‍थान के खिलाफ खेलने उतरेगी आरसीबी


लखनऊ की शुरुआत बेहद ही खराब

183 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद ही खराब रही। लखनऊ का पहला विकेट महज 12 रन के स्‍कोर पर गिर गया। काइल मेयर्स ग्‍लेन फिलि‍प की गेंद पर महज दो रन बनाकर विकेट के पीछे मार्करम को कैच थमा बैठे। खबर लिखे जाने तक लखनऊ का स्‍कोर 8.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन था।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 के बीच T20 लीग में बदलाव, 16 मैच होंगे कम, फाइनल पर भी होगा असर