scriptअहसास ही नहीं हुआ कि… धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पत्नी साक्षी का रिएक्शन सुर्खियों में | ipl 2024 dc vs csk ms dhoni wife sakshi reaction viral after seeing dhoni explosive batting | Patrika News
क्रिकेट

अहसास ही नहीं हुआ कि… धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पत्नी साक्षी का रिएक्शन सुर्खियों में

DC vs CSK: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन एम धोनी की 16 गेंद पर 37 रनों की आतिशी पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। धोनी की इस पारी के बाद उनकी पत्‍नी साक्षी ने ऐसा रिएक्‍शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Apr 01, 2024 / 09:42 am

lokesh verma

ms_dhoni_and_sakshi.jpg
Sakshi Dhoni on MS Dhoni: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन एम धोनी की 16 गेंद पर 37 रनों की आतिशी पारी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। सीएसके की हार के बाद भी स्‍टेडियम में फैंस ने धोनी-धोनी के नारे लगाए। धोनी की इस पारी के बाद उनकी पत्‍नी साक्षी ने ऐसा रिएक्‍शन दिया है, जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। साक्षी धोनी का ये रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साक्षी ने कही ये बात

एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्‍ट करते हुए सीएसके की हार पर रिएक्ट किया है। साक्षी ने अपनी पोस्ट में ऋषभ पंत की तारीफ भी की है। साक्षी ने इस पोस्‍ट में धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सबसे पहले ऋषभ पंत की शानदार वापसी.. हाय माही.. अहसास ही नहीं हुआ कि हम मैच हार गए। साक्षी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने शुरुआत से ही विस्‍फोटक बल्लेबाजी की। उन्‍होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 37 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली। आईपीएल के इस सीजन में धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे थे। भले ही ये मैच सीएसके हार गई है, लेकिन धोनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें

आर्मी लेवल की ट्रेनिंग में जुटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, सामने आया ये पहला वीडियो



ऋषभ पंत ने दिल्‍ली को दिलाई सीजन की पहली जीत

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ दिल्‍ली ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत में ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा। लगातार कम स्कोर से उबरते हुए ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। उन्होंने डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की ठोस शुरुआती साझेदारी का फायदा उठाते हुए 32 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली और दिल्‍ली को 191 रन के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की।

यह भी पढ़ें

CSK के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना

Home / Sports / Cricket News / अहसास ही नहीं हुआ कि… धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पत्नी साक्षी का रिएक्शन सुर्खियों में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो