
KKR vs SRH 2024 Update: 23 मार्च 2024 को जिस आईपीएल 2024 का कारवां 10 टीमों के साथ शुरू हुआ था, वह आज समाप्त हो जाएगा। अब सिर्फ खिताबी रेस में दो टीमें बची हैं और आज एक चैंपियन बन जाएगी और दूसरी खाली हाथ घर जाएगी। इस मुकाबले में 2012 और 2014 की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 2016 की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।
इस मुकाबलों को जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत लगाना चाहेंगी। अपने आखिरी मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली दोनों टीमों में किसी भी खिलाड़ी के चोटिल या अनफिट होने की खबर नहीं है। ऐसे में केकेआर और एसआरएच पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने के लिए बेकरार हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव की गुंजाइस भी नहीं है। क्वालीफायर्स 1 जीतने वाली केकेआर उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है तो दूसरे क्वालीफायर्स की विजेता सनराइजर्स भी बिना बदलाव के ही उतर सकती है।
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन।
सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
Updated on:
26 May 2024 05:11 pm
Published on:
26 May 2024 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
