6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: मुंबई और चेन्नई किन टीमों के साथ खेलेंगी 2-2 मैच और किनके साथ होगा 1-1 मैच, यहां जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2024 में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं लेकिन कौन सी टीम किसके साथ दो मैच खेलेगी और किसके साथ एक मैच खेलेगी, इसके लेकर फैंस के बीच काफी कंफ्यूजन देखने को मिल रही है। यहां आप आसान भाषा में पूरा फॉर्मेट समझिए।

less than 1 minute read
Google source verification
cks_match.jpeg

आईपीएल 2024 की शुरुआत हो चुकी है लेकिन ज्यादातर क्रिकेट फैंस अभी भी कंफ्यूज हैं कि उनकी फेवरेट टीम किसके साथ दो मैच खेलेगी और इसके साथ एक मुकाबला होगा। आज हम आपको आसान भाषा में आईपीएल 2024 के पूरे फॉर्मेट को समझा रहे हैं। आईपीएल 2022 में 10 टीमों के आने के बाद से यह नया फॉर्मेट आया है, जिसमें दो ग्रुप बनाए गए हैं और दोनों में 5-5 टीमें शामिल हैं। सभी टीमें अपनी ग्रुप में शामिल टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेंगी तो दूसरे ग्रुप की 4 टीमों के साथ एक एक मैच खेलेंगी।

इसके अलावा दूसरे ग्रुप में अपने समान पोजिशन वाली टीम के साथ टीमों को दो-दो मैच खेलना होगा। उदहारण के लिए मुंबई इंडियंस ग्रुप A में कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली और लखनऊ के साथ दो दो मैच खेलेगी तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक एक मैच खेलेगी। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ग्रुप B पहले स्थान पर है तो उसके साथ वह दो मैच खेलेगी। इसी तरह सभी टीमें अपने समान पोजिशन वाली दूसरी ग्रुप की टीम से दो मैच खेलेंगी।

IPL 2024 में ग्रुप A की टीमें

मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ सुपरजायंट्स

IPL 2024 में ग्रुप B की टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पंजाब किंग्स
गुजरात टाइटंस
चेन्नई सुपर किंग्स


टॉप पर रहने वाली दोनों टीमें क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेंगी तो तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी। पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी तो एलिमिनेटर हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी। एलिमिनेटर मैच जीतने वाली और पहला क्वालीफायर हारने वाली टीमें दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेलेंगी। दूसरा क्वालीफायर जीतने वाली टीम पहले क्वालीफायर की विजेता से खिताब के लिए मुकाबला करेगी।