LSG vs DC Live Streaming: आईपीएल 2024 का 26वां मैच आज शुक्रवार 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स जहां 4 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स 5 में से सिर्फ एक मैच जीतकर 2 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है। ऋषभ पंत आज हर हाल में जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। ऐसे में आज दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले जानते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां फ्री देख सकते हैं?