MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। ये वीडियो गुरुवार को खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का है। मैच के दौरान जब दिनेश कार्तिक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तो रोहित शर्मा ने उन्हें शाबाशी देते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर उनकी टांग खींची। रोहित शर्मा का ये कमेंट स्टंप माइक में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।