6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के 50 लाख वाले ऑलराउंडर के आगे फेल हैं 17.5 करोड़ी हार्दिक पंड्या! प्रदर्शन में जमीन-आसमान का फर्क

मुंबई इंडियंस ने अपने चौथे मुकाबले में आखिरीकार जीत का स्वाद चखा। इस मैच के हीरो रहे वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

2 min read
Google source verification

image

Vivek Kumar Singh

Apr 07, 2024

aabdduaer.jpg

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई के रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में धुंआधार 39 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के 3 चौके शामिल थे तो गेंदबाजी के दौरान भी 1 विकेट चटकाया। इस पारी की बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से वह प्लेयर ऑफ द मैच जीतने में भी सफल रहे।

50 लाख में लखनऊ से मुंबई आए शेफर्ड

आपको बता दें कि रोमारियों शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स से 50 लाख में ट्रेड किया है। ट्रेड विंडो के दौरान मुंबई ने एक और ट्रेड किया था, जिसको लेकर बड़ा बवाल हुआ था। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 17.5 करोड़ में ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी दे दे गई। मुंबई की शुरुआत खराब रही और पहले तीन मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी। पंड्या का टीम के लिए व्यक्तिगत योगदान भी अच्छा नहीं रहा है।

हार्दिक की कप्तानी पर लगातार उठे सवाल

पहले दो मुकाबलों में खराब कप्तानी और खुद पारी का पहला ओवर डालने के लिए आलोचना झेलने वाले हार्दिक ने गेंद और बल्ले से अब तक कुछ खास योगदान नहीं दिया है। दिल्ली के खिलाफ भले ही मुंबई को जीत मिल गई हो लेकिन हार्दिक ने यहां भी टीम के बल्लेबाजों के विपरित बल्लेबाजी की। जहां रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 180+ से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की तो हार्दिक का स्ट्राइक रेट सिर्फ 120 का रहा।

गेंद और बल्ले से भी नहीं दे पा रहे योगदान

235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को हार्दिक गेंदबाजी करना भी भूल गए। उन्होंने बुमराह को मोर्चे पर लगाया और शेफर्ड से भी 4 ओवर डालवाए लेकिन खुद एक ओवर भी नहीं फेंका। पंड्या ने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा है। गेंदबाजी की दौरान भी पंड्या का हाल तो और भी बुरा है। उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया है 10.85 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं।