6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024 में लगातार 3 हार के बाद भगवान शिव के दर पहुंचे हार्दिक, सोमनाथ मंदिर में की पूजा

Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पंड्या शुक्रवार को भगवान शिव के शरण में पहुंचे और पूजा अर्चना की।

less than 1 minute read
Google source verification
,

,

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का खराब प्रदर्शन जारी है। अब तक वह मुंबई को एक भी मुकाबले में जीत नहीं दिला पाए हैं। जिसके बाद वह शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा की। मुंबई को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हार मिली थी, उसके बाद उन्हें सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी शिकस्त दी। पंड्या न सिर्फ हार से परेशान चल रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिसने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की मुश्किलें ज्यादा बढ़ा दी हैं।

टाइटंस को खिताब जीताकर खुद को किया था साबित

हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी और पहले ही सीजन में टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया था। दूसरे सीजन में भी वह टीम को फाइनल तक लेकर गए लेकिन टीम खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई। इसके बाद 2024 आईपीएल से पहले ट्रेड के दौरान मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया और कप्तानी भी सौंप दी। जिसके बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैंस लगातार नाराज नजर आ रहे हैं।

हार्दिक के खिलाफ हो रही नारेबाजी

हार्दिक पंड्या की मुश्किलें तब और बढ़ गई, जब उनके विकेट पर फैंस ने जश्न मनाया, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और स्टेडियम में दर्शकों द्वारा उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टीम के फैंस अपने ही खिलाड़ी के खिलाफ मैदान पर नारेबाज कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेलना है।