
RR vs PBKS Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज बुधवार 15 मई को आईपीएल का 65वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी है। आज वह एक बार फिर से जीत की लय पाने उतरेगी। आइये इस मैच से पहले जानते गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिल सकती है। हालांकि इस विकेट पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती देखी गई है। पिछले कुछ मैचों में यहां औसत स्कोर करीब 200 रनों का रहा है। ऐसे में दर्शकों को आज भी एक हाई स्कोरिंग रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम कुरेन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह भाटिया, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी और विश्वनाथ सिंह।
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ और नवदीप सैनी।
Published on:
15 May 2024 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
