6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli IPL 100: आईपीएल में कोहली ने जड़ा 8वां शतक, RCB ने RR को दिया 184 का लक्ष्य

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 8वां शतक पूरा कर लिया है। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

2 min read
Google source verification
aabaccxrcfbc.jpg

Virat Kohli 8th IPL Hundred: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक पूरा कर लिया है। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे और 19वें ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए 67 गेंदों का सहारा लिया।

शुरू से अंत तक नाबाद रहे कोहली

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोहली शांत रहे और सिर्फ दो गेंदों में 2 रन बनाए। दूसरे ओवर में उन्होंने रनगति बढ़ाई और नांद्रे बर्गर के ओवर में दो चौके जड़ दिए। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर एक सिंगल के साथ उन्होंने फाफ के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी की।

6 ओवर में बेंगलुरु ने बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए थे। विराट कोहली इस सीजन पॉवरप्ले में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने रियान पराग की गेंद पर 6 जड़ दिया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया, जो इस सीजन उन्होंने तीसरी बार यह कारनामा किया। हालांकि इसके बाद भी कोहली का धमाका जारी रहा और उन्होंने एक छोर संभाले रखी।

ऑरेन्ज कैप भी कोहली के नाम

कोहली ने 19वें ओवर में बर्गर की गेंद पर स्ट्रेट में शॉट खेलकर एक सिंगल लिया और अपना 8वां आईपीएल शतक पूरा किया। उनसे पीछे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 6 शतक लगाए हैं। कोहली इस सीजन 300 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने इसी मुकाबले में 7500 आईपीएल रन भी पूरे किए। कोहली की इस शतकीय पारी की बदौलत RCB 20 ओवर में 183 रन बनाने में सफल रही।