23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL इतिहास में 17 साल बाद दूसरी बार होगा ऐसा, आगाज से पहले धमाकेदार मैच का बजा बिगुल

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज केकेआर और आरसीबी के मुकाबले से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 11 Mar 2025, 6:28 PM IST

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल के पहले सीजन का आगाज भी केकेआर और आरसीबी के मुकाबले से हुआ था। यानी इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से ही आईपीएल की आधारशिला रखी गई थी।

वैसे यह जानकार आपको हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है, जब दोनों टीमें ओपनिंग मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो IPL 2008 के 17 साल बाद दोनों टीमें ओपनिंग मुकाबले भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma on 2027 World Cup: क्या रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वर्ल्डकप? देश लौटते ही ‘हिटमैन’ ने दिया ये जवाब

आईपीएल के पहले सीजन में जब कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई थी, तब उस वक्त इस लीग की सफलता की उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी। IPL 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी, जबकि राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान संभाली थी।

आईपीएल के पहले सीजन के शुरुआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। ब्रैंडन मैकुलम के तूफानी शतक से पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाया था। ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंद में 10 चौके और 13 छक्के संग ताबड़तोड़ 158 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर में 82 रन पर ढेर हो गई थी। प्रवीण कुमार के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े (नाबाद 18 रन) को नहीं छू सका था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 140 रन से जीता था।

यह भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने वाला स्टार गेंदबाज चोटिल, जानिए कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट

फिलहाल आईपीएल 2025 के कार्यक्रम के की बात करें तो यह सीजन 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा। पिछले सीजन की तरह इस बार भी दस टीमें एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हुई नजर आएंगी। इस सीजन आईपीएल के 13 शहरों में 74 मैच होंगे, जिसमें 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे। भारतीय समयानुसार दोपहर के मैच 3ः30 बजे से शुरू होंगे जबकि शाम के मुकाबले 7ः30 बजे से खेले जाएंगे। लीग चरण के मुकाबले 18 मई तक खेले जाएंगे। इसके बाद क्वालीफायर और एलीमिनेटर के मुकाबले शुरू होंगे। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के इडन गार्डंस में खेला जाएगा।