KKR Jersey for IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च किया है। सोमवार को जारी इस जर्सी में एक खास बदलाव किया गया है – इसमें "तीन सितारे" जोड़े गए हैं, जो टीम की तीन आईपीएल खिताबी जीत (2012, 2014, 2024) का प्रतीक हैं। केकेआर ने जर्सी लॉन्च के लिए एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमणदीप सिंह, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, मयंक मार्कंडे और लवनीथ सिसोदिया नई जर्सी पहने दिख रहे हैं।