सुपर ओवर तब खेला जाता है जब किसी टी20 या वनडे मैच में दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो जाता है। यह एक अतिरिक्त ओवर होता है जिसमें दोनों टीमों को एक-एक बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका मिलता है। सुपर ओवर में दोनों टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलता है। इस दौरान अंतिम ओवर में जैसी फील्डिंग लगी होती है, वैसी ही फील्डिंग सेट करनी होती है। इसमें कोई पावरप्ले नहीं होता। अगर दूसरा सुपर ओवर होता है तो जो बल्लेबाज और गेंदबाज पहले सुपर ओवर में भाग ले चुके हैं, वे अगले सुपर ओवर में सिर्फ फिल्डिंग कर सकते हैं। सबसे पहले बल्लेबाजी वही टीम करेगी जो मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी।