IND vs NZ Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला दुबई में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर महज 249 रन टांगे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में सिर्फ 205 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबला 44 रन से जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए अपना ग्रुप चरण समाप्त किया। अब सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगी। वहीं, कीवी टीम का 5 मार्च को साउथ अफ्रीका से सामना होगा। मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर हताश नजर आए। सेंटनर ने अपनी टीम की हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा।