हालांकि अगर IPL 2025 का फाइनल मैच बारिश के कारण पूरी तरह से रद्द हो जाता है और कोई खेल संभव नहीं होता, तो IPL नियमों के अनुसार, लीग स्टेज में अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस नियम का आधार ये है कि फाइनल में कोई परिणाम न निकलने की स्थिति में, लीग स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को प्राथमिकता दी जाती है। IPL 2025 में फाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है, लेकिन 120 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध है।