25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PBKS vs CSK: 3 मैचों से नहीं हो रहा रन चेज, इस वजह से टीम टीम की बढ़ी चिंता, क्या जीत की पटरी पर लौटेगी चेन्नई?

PBKS vs CSK: घर के बाहर अपने शुरुआती 2 मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स ने दोनों मैच जीते लेकिन जैसे ही अपने होमग्राउंड पर पहुंची, श्रेयस की टीम जीत की पटरी से उतर गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Apr 2025, 5:42 PM IST

CSK vs PBKS

Punjab Kings vs Chennai Super Kings: पंजाब किंग्स मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। सीजन में पहली बार दोनों किंग्स आमने सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले दोनों किंग्स की अंक तालिका में स्थिति अलग है। चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर है तो पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में हार का सामना करने के बाद, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पांच बार की चैंपियन के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की उम्मीद करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अपने पिछले तीन मैचों में सीएसके रन चेज करने में असफल रही है। टीम पर जो सवाल मंडरा रहा है, वह यह है कि रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे मजबूत शीर्ष क्रम के बावजूद, बल्लेबाजी क्रम में गहराई नजर नहीं आती है। धोनी का पुराना अंदाज जुदा हो चुका है। न उनकी बैटिंग में आक्रामकता दिख रही है और न ही वह मैच फिनिश कर पा रहे हैं। ऐसे में क्या सीएसके पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौट पाएगी।

दूसरी ओर पंजाब ने अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद, पिछले मैच में रॉयल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी हार का सामना किया। मध्यक्रम में गिरावट के कारण किंग्स लड़खड़ा गए और उन्हें पोंटिंग-अय्यर युग में पहली हार का सामना करना पड़ा। भले ही मुल्लांपुर पंबाज किंग्स का होमग्राउंड है लेकिन टीम अब तक सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। ऐसे में पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती होगी, इस मैदान के आंकड़ों को सुधारना।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य और यश ठाकुर।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद और खलील अहमद।

ये भी पढ़ें: RCB ने निकाला, टीम इंडिया से हुए ड्रॉप, लगातार 2 प्लेयर ऑफ द मैच जीत सिराज ने खोला बड़ा राज