आईपीएल के एक सीजन में सीएसके ने पहली बार अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर सबसे ज़्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बता दें कि सीएसके इस बार चेपॉक में खेले अपने पांच में से चार मैच हार गई है। इससे पहले 2012 में सीएसके चेपॉक में चार मैच हारी थी, लेकिन उसकी ये हार फाइनल समेत 10 मैचों में आई थीं। उससे पहले 2008 में उसे सात में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।