पराग ने कहा, " आज के मैच में काफी सकारात्मक बातें रहीं, ध्रुव और संजू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। कुछ अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दूसरी ओर तुषार ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, सैंडी पाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत हो या हार, हम सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए और टीम को 20 ओवर में 286 रन तक पहुंचा दिया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अभियान की जीत के साथ शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली।