200 Plus Target in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन गई है, जिसे 5 बार की आईपीएल ट्रॉफी विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी सुलझा नहीं पाई है। इस सीजन में अभी तक कुछ 23 मैच खेले गए हैं और 9 टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 200 प्लस का टारगेट दिया। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को छोड़ दिया जाए तो बाकी टीम 200 प्लस का टारगेट चेज नहीं कर पाई है।