
गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)
Kagiso Rabada vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस के टॉप 3 बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज बड़ा कारनामा किया। वह इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हालांकि पहले 6 ओवर में सिर्फ रबाडा ही नहीं बल्कि और 3 गेंदबाज ऐसे हैं, जो सलामी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनते जा रहे है।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 30वें मुकाबले में पहले 6 ओवर में 3 विकेट चटका दिए। इस तरह वह इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। रबाडा ने अब तक 6 मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान 7 विकेट चटका दिए हैं।
रबाडा ने सबसे पहले आईपीएल डेब्यू कर रहे दानिश मालेवार को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर दूसरा विकेट चटकाया। रबाडा यहीं नहीं रुके और उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।
रबाडा के बाद इस सीजन पावरप्ले के दौरान दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इस 6 मुकाबलों में कुल 6 विकेट अपने नाम किए। इनमें 6 विकेट पावरप्ले के दौरान मिले। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी 5-5 विकेट के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
रबाडा ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 रन देकर 2 विकेट निकाले। उस मुकाबले में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रबाडा 32 रन देकर कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध उन्होंने 54 रन लुटाकर एक विकेट निकाला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए थे।
7 - कगिसो रबाडा (इकॉनमी रेट: 9.92)
6 - जोफ्रा आर्चर (इकॉनमी रेट: 8.63)
5 - प्रिंस यादव (इकॉनमी रेट: 7.55)
5 - जैकब डफी (इकॉनमी रेट: 11.12)
Updated on:
20 Apr 2026 09:23 pm
Published on:
20 Apr 2026 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
