21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI के खिलाफ हारने से नहीं, इस बात से परेशान हैं GT के हेड कोच, बताया कब उन्हें सबसे ज्यादा डर लगने लगा

MI vs GT: मुंबई इंडियंस से हार के बाद गुजरात टाइटंस के हेड कोच ने बताया कि उन्हें कैसे मैच का एक पल भयानक लगने लगा।

2 min read
Google source verification
MI vs GT IPL 2026

मुंबई इंडियंस (फोटो- IANS)

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से धूल चटा दी। पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने चार मैचों के बाद जीत का स्वाद चखा। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने लगातार तीन जीत के बाद यह मैच गंवा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 100 रन पर ही ढेर हो गई। इस दौरान टाइटंस के प्रदर्शन की जमकर आलोचना हुई और हेड कोच मैथ्यू हेडन ने भी नाराजगी जताई।

बल्लेबाजों को बताया हार का गुनहगार

गुजरात टाइटंस के हेड कोच मैथ्यू हेडन ने कहा कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने की वजह से ही यह बड़ी हार मिली है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि आज गेंदबाजों ने भी काफी खराब प्रदर्शन किया। हेडन ने कहा, "किसी वर्ल्ड लेवल के गेंदबाजी आक्रमण का एकतरफा विश्लेषण करना गलत है। जब आप आखिरी चार ओवर पर नजर डालते हैं, तो वह सचमुच भयानक था। हमारे पास वर्ल्ड लेवल के गेंदबाज हैं, लेकिन आखिरी चार ओवर में 73 रन लुटाए, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमारे गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन के बारे में सोचना होगा।"

यह सच है कि इस पिच पर रन बनाना बहुत आसान नहीं था, लेकिन इसी पिच पर तिलक वर्मा ने शतक जड़ा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज ने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया, वो भी तब, जब वह पहले 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बना पाए थे। तिलक ने आखिरी 23 गेंदों में 82 रन कूटे और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ शतक भी जड़ दिया। आखिरी ओवरों में तिलक इतने खतरनाक हो गए कि गुजरात टाइटंस के कोच भी परेशान हो गए।

आपको बता दें कि इस हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जहां उन्होंने 6 में से तीन मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को तीन स्थानों का फायदा मिला है और वह सातवें स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस की यह सीजन में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला जीता था, उसके बाद उन्हें लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026