
पहली बार गुस्से में दिखे KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के (photo - IPL)
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर को इस मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए, जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया।
रहाणे ने कहा, "मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा है। जो लोग बात कर रहे हैं, वे शायद मैच नहीं देख रहे हैं या मेरे खिलाफ उनका कोई खास एजेंडा है। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है। मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं है। मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे उससे जलते हैं।"
केकेआर के कप्तान ने कहा, "मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं। मेरा इरादा वहीं था। कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको फ्लो नहीं मिल पाता। जो लोग बात कर रहे हैं वे या तो गेम को नहीं समझते हैं या वे चाहते हैं कि मैं एक अलग तरह की पारी खेलूं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे अपने गेम में इतना सुधार करेंगे। मुझे खुशी है कि वे मेरे बारे में बात कर रहे हैं फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। उन्हें बात करने दो। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। मुझे पता है कि मैंने पहले क्या किया है। मैं दूसरों की बातों के बारे में सोचने के बजाय खुद पर भरोसा करता हूं। जो भी इस बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें बात करने दें।"
आईपीएल 2023 के बाद से भारतीय बल्लेबाजों में पावरप्ले में सिर्फ अभिषेक (176.56) का स्ट्राइक रेट रहाणे (167.78) से बेहतर है। रहाणे के लिए दिक्कत यह है पावरप्ले के बाद उनका स्ट्राइक रेट गिर जाता है और इसी वजह से उनकी आलोचना होती है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में 40 गेंदों पर 67 रन बनाने वाले रहाणे का बल्ला एसआरएच के खिलाफ नहीं चला और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 पर सिमट गई।
Published on:
03 Apr 2026 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
