29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभमन गिल को हटाकर विराट कोहली को टेस्ट कप्तान बनाने की सिफारिस, इस दिग्गज ने बताई वजह

विराट कोहली ने साल 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने करियर में 123 टेस्ट की 210 पारियों में 30 शतक की बदौलत 9,230 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli Records

आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

Ambati Rayudu on Virat Kohli: पिछले एक साल से विराट कोहली (Virat Kohli) प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक विराट कोहली ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में भी विराट ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का शानदार नजारा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) पर बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। विराट ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली।

पहले मैच में प्रदर्शन को रायडू ने बताया ट्रेलर

विराट की इस पारी को देखने के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में लौटने की सलाह दी है। रायडू ने कोहली को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की वकालत भी की है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर रायडू ने कहा, "मुझे लगता है कि आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। हमने अब तक जो देखा है, वह तो बस एक ट्रेलर है। फिटनेस को लेकर उन्हें कभी कोई समस्या नहीं रही है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी शारीरिक फिटनेस को लेकर कभी कोई परेशानी होगी। एकमात्र चीज जो उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर सकती है, वह है उनकी मानसिक स्थिति। मुझे नहीं लगता कि उनका करियर अभी खत्म होने के करीब भी है। वह 5-6 और खेल सकते हैं।"

रायडू को विराट की वापसी की उम्मीद

रायडू ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उम्मीद है कि वे कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। मेरी नजर में, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वे अब तक के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान रहे हैं। कप्तानी की भूमिका एक बार फिर कोहली के अंदर के टेस्ट खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें जरूर वापसी करनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान होगा।"

विराट कोहली ने साल 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। कोहली के अचानक लिए गए इस फैसले ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था। कोहली 123 टेस्ट की 210 पारियों में 30 शतक की बदौलत 9,230 रन बना चुके हैं।