13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईपीएल ऑक्शन से पहले क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स पर लगाए बड़े आरोप, मयंक अग्रवाल को लेकर दिया ये बयान

IPL Auction 2023 : आईपीएल नीलामी से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पंजाब किंग्स प्रबंधन के व्यवहार को लेकर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नहीं चुना गया तो तो निराशा होगी, क्योंकि वह एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

2 min read
Google source verification
ipl-auction-2023-chris-gayle-made-big-allegations-on-punjab-kings-before-ipl-auction.jpg

आईपीएल ऑक्शन से पहले क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स पर लगाए बड़े आरोप।

IPL Auction 2023 : कोच्चि में आज शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नहीं चुना गया तो तो निराशा होगी, क्योंकि वह एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। बता दें कि मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में चुना गया था और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था। हालांकि कप्तानी के साथ मयंक बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्होंने 13 मैचों में महज 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन ही बनाए।

मयंक कप्तानी के मोर्चे पर भी विफल रहे, क्योंकि पंजाब 10 टीमों की लिस्ट में छठे स्थान पर रहा। इस कारण नवंबर में मयंक अग्रवाल के स्थान पर शिखर धवन को पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया। इसके साथ ही अनिल कुंबले की जगह मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस को बनाया गया। क्रिस गेल ने कहा कि मयंक निश्चित रूप से बड़े खिलाड़ी होंगे। अगर कोई उन्हें नहीं चुनता है तो मुझे बहुत निराशा होगी। मुझे पता है कि वह शायद खुद के भीतर आहत हैं कि उन्हें पंजाब किंग्स ने बाद में बरकरार नहीं रखा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए क्या त्याग किया है और उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया जाना निराशाजनक है।

मयंक को लेने का प्रयास करेंगी टीमें

गेल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि टीमें अभी भी उन पर विश्वास करती हैं और मयंक को लेने की कोशिश करेंगी। हो सकता है कि पिछले सीजन में उन्होंने अच्छा न किया हो, लेकिन वे एक शानदार टीम मैन हैं। आईपीएल में सफलता के लिए आवश्यक निरंतरता के लिए फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर वापस करने की आवश्यकता है। 2008 में अपनी स्थापना के बाद से पंजाब अंडर अचीवर रहा है। 2014 में उपविजेता रहा और पहले सीजन में सेमीफाइनल में पहुंचा था।

यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले इस स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, नीलामी से वापस लिया नाम

गेल ने ड्वेन ब्रावो और पोलार्ड की भी तारीफ

गेल ने आगे कहा कि आईपीएल में हमेशा दबाव होता है। इसलिए यदि आप इस अत्यधिक दबाव पर खुद को बेहतर बनाते हैं तो आप आगे बढ़ेंगे। गेल ने कहा कि टूर्नामेंट वेस्टइंडीज के साथी खिलाड़ियों ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड की यादगार पारियों को याद करेगा। बता दें कि नीलामी से पहले ही पोलार्ड और ब्रावो घोषणा कर चुके हैं कि वे अब आईपीएल नहीं खेलेंगे और कोचिंग की भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच होंगे।

यह भी पढ़े - आईपीएल मिनी ऑक्शन का मेगा शो आज, 87 स्लाट्स में 405 प्लेयर्स पर 206 करोड़ का दांव