11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024 Auction: आज इन 5 अनकैप्ड भारतीयों खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, गजब है घरेलू रिकॉर्ड

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्‍शन में आज 215 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें से पांच भारतीय अनकैप्‍ड खिलाड़ी चर्चा में हैं, जिन पर सभी टीम बड़ी बोली लगा सकती हैं। आइये जानते हैं 20 लाख के बेस प्राइज वाले इन प्‍लेयर्स का घरेलू रिकॉर्ड?

2 min read
Google source verification
kumar_kushagra.jpg

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाडि़यों की नीलामी प्रक्रिया आज दोपहर एक बजे से दुबई में होगी। इस साल नीलामी के लिए 333 प्‍लेयर्स शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें 215 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें पांच भारतीय अनकैप्‍ड खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका घरेलू रिकॉर्ड गजब का है। उनके इस रिकॉर्ड प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी बड़ी बोलियां लगा सकती हैं। यानी अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के अलावा अनकैप्ड खिलाडि़यों को भी बड़ी रकम मिल सकती है। इनमें अंडर-19 स्टार अर्शीन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र, मुशीर खान, समीर रिजवी और शुभम दुबे शामिल हैं। आइये जानते हैं 20 लाख के बेस प्राइज वाले इन प्‍लेयर्स का घरेलू रिकॉर्ड कैसा रहा है?


कुमार कुशाग्र

आईपीएल 2024 ऑक्शन में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर बड़ी बोली लग सकती है। विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में कुसाग्र ने 37 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत ही झारखंड की टीम महाराष्ट्र से हारा हुआ मैच जीत सकी। इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को एक भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत है।

शुभम दुबे

घरेलू क्रिकेट में बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन करने वाले विदर्भ के बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे पर भी ऑक्‍शन में बड़ी बोली लग सकती है। उन्‍होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सभी को प्रभावित किया है। शुभमन ने बतौर इंपेक्‍ट प्‍लेयर बंगाल के 213 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए सिर्फ 20 गेंद पर नाबाद 58 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस साल 7 टी20 मैचों की पारियों में 187 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 Auction में आज 333 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव, जानें कब-कहां देखें लाइव

अर्शीन कुलकर्णी

महाराष्ट्र के स्टार ऑलराउंडर अर्शीन कुलकर्णी लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही तेज गेंदबाजी भी करते हैं। मौजूदा समय में वह भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं और उनका आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी चयन हो गया है, जो कि साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो पंजाब किंग्स उन पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है।

मुशीर खान

स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान पर भी कुछ टीम बड़ा दांव लगा सकती हैं। मुशीर को भी आगामी साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। वह मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी खेल चुके हैं। पिछली साल कूच बिहार ट्रॉफी में मुशीर खान ने 632 रन बनाने के साथ 32 विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

समीर रिजवी

समीर रिजवी ने यूपी टी20 लीग में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाए थे और उसके बाद से ही चर्चा में हैं। ऐसे में कई टीमों की नजर समीर‍ रिजवी पर बड़ी बोली लगाने की होंगी। यूपी टी20 लीग में समीर रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए 2 शानदार शतक भी लगाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्‍होंने कुल 455 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें :आज इन 5 विदेशियों को खरीदने के लिए मचेगी होड़, लग सकती है सबसे बड़ी बोली

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग