
Rajiv Shukla
मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान में एकजुटता के साथ पाकिस्तान का कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। खेल, राजनीति या फिर बॉलीवुड हर क्षेत्र में पाकिस्तान का बहिष्कार किया जा रहा है। पाकिस्तान से क्रिकेट संबंधों को लेकर IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हमारी नीति और नीयत एकदम साफ है कि जब तक सरकार नहीं चाहेगी पाकिस्तान के साथ हम कोई क्रिकेट मैच नहीं खेलेंगे।
- राजीव शुक्ला ने कहा है, ''हमारी स्थिति और नीति बहुत स्पष्ट है। जब तक सरकार इजाजत नहीं देगी, पाकिस्तान के साथ कोई भी खेल नहीं खेला जाएगा।''
- आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध तो काफी समय से बंद हैं, लेकिन ICC के टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है, लेकिन अब संभावनाएं ये भी बन रही हैं कि आने वाले वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ना हो। राजीव शुक्ला ने कहा है कि वर्ल्ड कप में 16 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान के बायकॉट की भी संभावनाएं खुली हुई हैं।
- इससे पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) के भारत में प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई है। भारत में Dsport पाकिस्तान प्रीमियर लीग का आधिकारिक प्रसारण कर रहा था, लेकिन पुलवामा हमले के बाद Dsport ने प्रसारण पर रोक लगा दी है।
Published on:
18 Feb 2019 03:53 pm
