26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजहर की सलाह मानी गई तो कोरोना के कारण रद्द नहीं होगा आईपीएल, बोले- कोई ना नहीं कहेगा

Mohammad Azharuddin ने कहा कि सभी बोर्ड मिलकर इस दिशा में सोचें और दो साल केक क्रिकेट का नया कैलेंडर तैयार करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 12 Apr 2020, 7:00 PM IST

Mohammad Azharuddin and Sourav Ganguly

Mohammad Azharuddin and Sourav Ganguly

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण ऐसा लग रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन नहीं खेला जाएगा और इसे रद्द करना पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भी एक मीडिया से बातचीत में इस बात को माना कि मौजूदा हालात में तो आईपीएल 2020 को भूल ही जाओ। ऐसे मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने ऐसी सलाह दी है कि अगर यह मान ली गई तो आईपीएल होना पक्का है।

नया अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर तैयार करने की दी सलाह

अजहरुद्दीन ने कहा कि आईसीसी और विश्व क्रिकेट की सभी बोर्ड को एक बैठक कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कैलेंडर फिर से तैयार करना चाहिए। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार क्रिकेट संभव नहीं है। इसलिए भविष्य के दौरा के कार्यक्रम में बदलाव करना चाहिए, ताकि आईपीएल के लिए भी तारीख निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि आईपीए घरेलू और विदेशी दोनों खिलाड़ियों के लिहाज से अहम है। इसलिए कोई भी इसके लिए मना नहीं करेगा।

पंखुड़ी शर्मा ने खोला राज, रात दो बजे कई खिलाड़ियों के साथ कमरे में आ गए थे क्रुणाल पांड्या

चीजें संभलने के बाद सभी से करना चाहिए बात

57 साल के क्रिकेट प्रशासक ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आईसीसी दो साल के लिए एफटीपी को फिर से तैयार करेगा। मौजूदा हालात में बहुत अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आप अच्छे दौर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन बुरे समय के लिए तैयार नहीं रह सकते। चीजें संभलने के बाद हमें अन्य सदस्य देशों के साथ इस मसले पर बातचीत करनी चाहिए।

वर्तमान कार्यक्रम पर बने रहने से होगा सबको नुकसान

अजहर ने कहा कि अगर उन्हें आईपीएल के लिए जगह बनानी है, तो पूरे कार्यक्रम को बदलना ही होगा। एक विकल्प यह है या फिर वर्तमान कार्यक्रम पर ही बने रहें और जिस टूर्नामेंट का समय बीत गया उसे भूल जाएं। लेकिन ऐसा करने पर सभी हितधारकों को बड़ा नुकसान होगा। यह व्यावहारिक नहीं है। इसलिए वह एफटीपी में पूरे बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। ताकि नए कैलेंडर में हम आईपीएल को भी फिट कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी बोर्ड इस पर सहमत होंगे, क्योंकि इससे हर कोई प्रभावित हो रहा है। निश्चित तौर पर बीसीसीआई सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

Coronavirus : धोनी-अश्विन की क्रिकेट अकादमी में जारी है ट्रेनिंग, ऑनलाइन दिया जा रहा है प्रशिक्षण

टी-20 विश्व कप हो सकता है समय पर

अजहर ने कहा कि आईपीएल को ना नहीं कहने जा रहा है। यहां तक कि विदेशी खिलाड़ी भी नहीं। उन्होंने कहा कि आईपीएल पर बहुत अधिक लोगों की आजीविका निर्भर है। इसके अलावा तीन विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले अजहर ने कहा कि इससे ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी असर नहीं पड़ेगा। इसे अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होना है और अगर तब तक चीजों में सुधार हो जाता है तो विश्व कप समय पर होगा। अजहर ने जहां एफटीपी बदलने कि वकालत की, वहीं यह भी कहा कि उनकी निजी राय यह भी है कि विश्व कप के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। आईपीएल को विश्व कप का समय छोड़कर अन्य समय में कना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग