26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंखुड़ी शर्मा ने खोला राज, रात दो बजे कई खिलाड़ियों के साथ कमरे में आ गए थे क्रुणाल पांड्या

पंखुड़ी शर्मा ने कहा कि Krunal pandya ने उन्हें जिस तरह से प्रपोज किया, उससे वह भी अवाक रह गई थीं। उन्हें यकीन नहीं था कि वह ऐसा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 11 Apr 2020, 4:18 PM IST

Krunal Pandya Pankhuri Sharma

Krunal Pandya Pankhuri Sharma

नई दिल्ली : टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या (Krunal pandya) बेहद शांत स्वभाव के क्रिकेटर माने जाते हैं, लेकिन बात जब रोमांस की हो तो वह किसी बॉलीवुड हीरो से कम नजर नहीं आते हैं। इस समय लॉकडाउन में वह अपने भाई और पत्नी के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। इस बीच उनके इस रोमांटिक अंदाज की जानकारी उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एक बार तो उन्होंने ऐसी हरकत की कि वह अवाक रह गईं।

सरकार की मदद के बाद जरूरतमंदों के लिए आगे आए सचिन, 5000 गरीबों को दिया एक महीने का राशन

रात दो बजे आधी टीम के साथ प्रपोज करने पहुंचे

क्रुणाल पांड्या का की पत्नी पंखुड़ी शर्मा कि मॉडल और इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में क्रुणाल की निजी जिंदगी के कुछ रोमांचक किस्से शेयर किए। बताया किस तरह वह रात के दो बजे आधी टीम के साथ उन्हें प्रपोज करने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि वह रात उन्हें आज भी याद है। साल 2017 आईपीएल फाइनल के बाद की रात है वह। मुंबई इंडियंस ने इस साल खिताब जीता था और इस फाइनल में मैन ऑफ द मैच क्रुणाल हुए थे। वह रात मुंबई इंडियंस से जुड़े हर व्यक्ति के लिए खुशियों की रात थी। जब क्रुणाल गाना गाते हुए अपने कमरे में आए तब वह और क्रुणाल के भाई हार्दिक पांड्या के साथ उनके कमरे में ही बैठी थीं।

इसके बाद जो हुआ वह हक्का-बक्का करने के लिए काफी था

पंखुड़ी ने कहा कि उन्हें ठीक से याद है कि क्रुणाल काफी अच्छे मूड में थे। वह जैसे ही कमरे में घुसे, उनके पीछे-पीछे मुंबई इंडियंस के बहुत सारे खिलाड़ी भी कमरे में आ गए। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि क्या होने जा रहा है। क्रुणाल ने उन्हें खड़ा होने को कहा और उनसे पूछा कि क्या वह उनसे शादी करेंगी। अचानक से क्रुणाल के यह पूछने पर वह हक्की-बक्की रह गईं। पंखुड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कल्पना भी नहीं की थी कि क्रुणाल कुछ ऐसा रोमांटिक करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने हां कह दिया।

Coronavirus : लॉकडाउन में शमी ने बनाया लड़की का स्केच, प्रशंसकों ने पूछा कौन?

क्रुणाल बोले, यकीन था कि पंखुड़ी ना नहीं करेंगी

अपने साथी खिलाड़ियों से भरे कमरे में पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज करना गलत भी हो सकता था? अगर पंखुड़ी ना कह देतीं तो क्या होता? इस सवाल पर का जवाब देते हुए क्रुणाल ने कहा कि जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होा है कि गेंदबाज अगली गेंद कहां डालेगा। उनके लिए भी यह ठीक वैसा ही था। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन था कि पंखुड़ी का जवाब हां में ही होगा। और ऐसा ही हुआ। इसके बाद 2017 के ही आखिरी महीने में दोनों ने शादी कर ली।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग