26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus : लॉकडाउन में शमी ने बनाया लड़की का स्केच, प्रशंसकों ने पूछा कौन?

लॉकडाउन में Mohammed Shami उत्तर प्रदेश के अपने घर अमरोहा में हैं। अपने घर से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह स्केच बनाते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 10 Apr 2020, 4:08 PM IST

Mohammed Shami

Mohammed Shami

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। ऐसे में सभी अपने घरों में बंद है। टीम इंडिया के सारे क्रिकेटर्स भी इन दिनों अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बंगाल से रणजी खेलने वाले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) उत्तर प्रदेश के अपने घर अमरोहा में हैं। अपने घर से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह स्केच करते नजर आ रहे हैं।

कैप्शन दिया द आर्टिस्ट शमी

मोहम्मद शमी ने स्केच बनाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में शमी एक लड़की का स्केच बना रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंले लिखा है, 'कई साल के बाद स्केच बनाने की कोशिश की है। इसके आगे उन्होंने लिखा है कि 'द आर्टिस्ट शमी' के बारे में आप क्या सोचते हैं?'

शमी के इस स्केच पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। कुछ ने पूछा है कि यह लड़की कौन है। बता दें कि शमी ने स्केच में एक लड़की की तस्वीर बनाई है, जिसका चेहरा एक तरफ से बालों से ढंका है।

पत्नी से रह रहे हैं अलग

बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन के संबंध पिछले एक साल से अच्छे नहीं हैं। वह उनसे अलग रह रहे हैं। शमी की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 49 टेस्ट में 180, 77 वनडे में 144 और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 विकेट ले चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग