
Mahendra Singh Dhoni Ravichandran Ashwin
नई दिल्ली : कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के कारण इन दिनों खेल संबंधी सारी गतिविधियां बंद पड़ी है और सभी खिलाड़ी अपने घरों में बंद हैं। फिलहाल भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और इसके आगे बढ़ने की भी संभावना है। इस बीच खबर आ रही है कि महेंद्र महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु क्रिकेटरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इन दोनों ने लॉकडाउन में भी अपने यहां ट्रेनिंग के लिए आने वाले युवाओं की ट्रेनिंग का तरीका ढूंढ़ लिया है।
इस तरह दी जा रही है ट्रेनिंग
एक मीडिया की खबर के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी और रविचंद्रन अश्विन की क्रिकेट अकादमी इन दिनों युवा क्रिकेटर्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रहे हैं। धोनी हालांकि खुद हर दिन की प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह अपने ट्रेनिंग स्टॉफ से इस संबंध में बात करते हैं। इसी तरह की व्यवस्था रविचंद्रन अश्विन के क्रिकेट अकादमी में भी की गई है।
ऑनलाइन वीडियोज के जरिये दे रहे हैं प्रशिक्षण
पूर्व रणजी क्रिकेटर और महेंद्र सिंह धोनी की अकादमी के मुख्य कोच सतराजीत लाहिरी ने जानकारी दी कि युवा क्रिकेटरों के लिए फेसबुक पर ऑनलाइन कोचिंग वीडियो डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताय कि जो भी वीडियो उनकी अकादमी की ओर से डाले जा रहे हैं, इसे बड़ी संख्या में खिलाड़ी देख रहे हैं। लाहिरी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक वीडियो पर 10 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ रहे हैं।
डेमो ड्रिल भी करा रहे हैं मुहैया
लाहिरी ने बताया कि हमारे पास एक मोबाइल एप है। इसका नाम क्रिकेटर है। इस एप के जरिये उनकी अकादमी युवा क्रिकेटरों को डेमो ड्रिल की सुविधा भी मुहैया करा रही है। इसमें ट्रेनी क्रिकेटर्स को भी अपनी प्रैक्टिस का वीडियो अपलोड करना पड़ता है, ताकि उनकी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
Updated on:
11 Apr 2020, 1:57 PM IST
Published on:
11 Apr 2020, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.