9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IRE vs PAK: आज पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा देगी आयरलैंड या Babar Azam की सेना बचा पाएगी हार? जानें भारत में कहां देखें Live

Ireland vs Pakistan 3rd T20I Live Streaming: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान के स्टार्स खिलाड़ी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे।

2 min read
Google source verification
IRE vs PAK

Ire vs Pak 3rd T20I Live Details: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा। पहले मैच में मेजबान आयरलैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। अब तीसरे मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगा। हालांकि अब तक दोनों मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को आसानी से जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

IRE vs PAK 3rd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

यह मैच डबलिन में आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा और 7 बजे टॉस होगा। इस मैच को भारत में आप किसी भी टीवी चैनल पर नहीं देख सकते हैं। हालांकि फैनकोड पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ फैनकोड पर उपलब्ध होगी, जिसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। इसके अलावा मैच से जुड़ी ताजा खबरों के लिए आप Patrika.com पर जा सकते हैं।

IRE vs PAK के लिए पाकिस्तान की टीम

सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, उस्मान खान, हसन अली , हारिस रऊफ, आगा सलमान, अबरार अहमद और इरफान खान।

IRE vs PAK के लिए आयरलैंड की टीम

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक और रॉस अडायर।

ये भी पढ़ें: RCB के साथ CSK भी होगी प्लेऑफ से बाहर, अगर ये दोनों टीमें जीत लें अपने अपने मुकाबले