
Lanka premier league
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह कई अन्य देश भी अपनी टी20 लीग का आयोजन करते हैं। इन टी20 लीग में कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। भारत के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के साथ आईपीएल में खेलने वाले बल्लेबाज—विकेटकीपर मनविंदर बिस्ला उन भारतीय क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्होंने लंका प्रीमियर लीग (LPL) के इस साल के संस्करण के लिए पंजीकरण किया। इसके अलावा भारत के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर यूसुफ पठान भी LPL में खेलते नजर आएंगे।
LPL में दिखेंगे पठान बंधु
लंका प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन 30 जुलाई से शुरू होगा और 22 अगस्त तक चलेगा। हाल ही श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ियों में सिर्फ यूसूफ पठान का नाम बताया गया है। भारत के अन्य खिलाड़ियों का उल्लेख इस विज्ञप्ति में नहीं किया गया है। हालांकि इसमें इसमें यूसुफ पठान के भाई इरफान पठान का कैंडी टस्कर्स के खिलाड़ी के तौर पर जिक्र किया गया है। इरफान पठान पिछले साल भी एलपीएल में कैंडी फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे।
फ्रेंचाइजी नहीं बताना चाहती नाम
बताया जा रहा है कि लंका प्रीमियर लीग के लिए अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की भी बात चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्यादातर विदेशी फ्रेंचाइजी नहीं चाहतीं कि लीग शुरू होने से पहले नाम सामने आए क्योंकि बीसीसीआई भारतीयों को विदेशी फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में खेलने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता। वहीं भारतीय क्रिकेटर त्यागी और बिस्ला दोनों ने एक समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि उन्होंने एलपीएल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। तेज गेंदबाजी सुदीप त्यागी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।
पिछले साल एलपीएल में खेले थे ये भारतीय खिलाड़ी
लंका प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। वहीं इरफान पठान, त्यागी और मुनाफ पटेल ने एलपीएल 2020 में हिस्सा लिया था। वहीं बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है।
Updated on:
6 Jul 2021, 12:41 PM IST
Published on:
6 Jul 2021, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.