29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिल सकती है इजाजत!

आईपीएल में 2 नई टीमें जोड़ने का विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही IPL 2022 की नीलामी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Jul 2021, 3:03 PM IST

ipl_2022.png

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बचे हुए मैच खेलना अभी शेष है। इससे पहले अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2022 की तैयारियां भी शुरू कर दी है। IPL 2022 में काफी बदलाव होने वाले हैं। अब आईपीएल में 2 नई टीमें और जोड़ी जा सकती हैं। IPL 2014 में टीमों की संख्या 8 निर्धारित कर दी गई थीं, इसके बाद से अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं एक बार फिर इस टूर्नामेंट में 2 नई टीमें जोड़ने का विचार कर रहा है। इसके साथ ही आईपीएल 2022 की नीलामी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

4 खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले प्रत्येक आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इसमें शर्त यह होगी कि या तो एक टीम तीन भारतीयों और एक विदेशी खिलाड़ी या दो भारतीयों और इतने ही विदेशी सितारों को रिटेन कर सकती है। इससे पहले, तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, जबकि दो राइट-टू-मैच विकल्प थे।

यह भी पढ़ें— IPL से धोनी अब तक कमा चुके हैं 150 करोड़ रुपए से ज्यादा, जानिए विराट कोहली की कमाई

दिसंबर में हो सकता है मेगा ऑक्शन
वहीं आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2022 की नीलामी इस साल दिसंबर में होने की उम्मीद है। जबकि दो नई फ्रेंचाइजी अक्टूबर तक इंट्रोड्यूस की जा सकती हैं। आईपीएल 2021 का सीजन अभी पूरा नहीं हुआ है। कोरोना महामारी के कारण इस टूर्नामेंंट को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब इसके बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें— पैसों के लिए देश छोड़ IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों को नहीं चुनना चाहिए नेशनल टीम में: शेन वॉर्न

सितंबर—अक्टूबर में खेले जाएंगे शेष मैच
आईपीएल 2021 के के बचे हुए मैच सितंबर—अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 15 अक्टूबर को हो सकता है। हालांकि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों में कई विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। आईपीएल 2021 से कई विदेशी खिलाड़ी हट सकते हैं। आईपीएल 2021 के पहले चरण मे दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ सीजन के निलंबन के समय अंकतालिका में पहले स्थान पर थी।