टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 17 अक्टूबर से येएई और ओमान में होंगे। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कप्तानी छोड़ सकते हैं। विराट के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का कप्तान बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहते हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से विराट कोहली फॉर्म में नहीं हैं। उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद खुद कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।