4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND : शानदार गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना नहीं होगा आसान

टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया और एक-एक कर पवेलियन भेज दिया। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रविंद्र जडेजा रहे। जडेजा ने इस पारी में अब तक तीन विकेट चटकाए हैं साथ ही एक ऐसे कीर्तिमान को भी अपने नाम कर लिया है जिस तोड़ पाना अब आसान नहीं होगा।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पकड़ बना ली है। टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया और एक-एक कर पवेलियन भेज दिया। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रविंद्र जडेजा रहे। जडेजा ने इस पारी में अब तक तीन विकेट चटकाए हैं साथ ही एक ऐसे कीर्तिमान को भी अपने नाम कर लिया है जिस तोड़ पाना अब आसान नहीं होगा।

जडेजा ने छुआ ये कीर्तिमान -
जडेजा विश्व के सबसे सफल लेफ्ट आर्म गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्कस हैरिस, टिम पेन और मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा। इसी के साथ जडेजा ने अपने टेस्ट करियर के 189 विकेट पूरे कर लिए हैं। 40 टेस्ट मैचों के बाद किसी भी खब्बू गेंदबाज द्वारा लिए गए ये सबसे ज्यादा विकेट हैं। जडेजा से कम मिचेल जॉनसन 175, मिचेल स्टार्क 170 और एलन कीथ डेविडसन 165 हैं। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर पैट कमिंस (11) और मिचेल स्टार्क (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।

हार की तरफ बढ़ता हुआ ऑस्ट्रेलिया -
उसे जीत के लिए अभी भी 216 रनों की दरकार है जबकि भारत को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के लिए तीन विकेट चाहिए।भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर दिया था। इस लिहाज से भारत दूसरी पारी में 292 रनों की बढ़त के साथ उतरा था। चौथे दिन के पहले सत्र में ही भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर मेजबान टीम को विशाल लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। छह के कुल स्कोर पर ही उसने एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। मार्कस हैरिस (13) रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर शॉर्ट लेग पर मयंक अग्रवाल के हाथों लपके गए। पहले सत्र का अंत आस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 44 रनों के साथ किया।

जडेजा ने बरपाया कहर -
दूसरे सत्र में उसे अपने दो भरोसेमंद बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श से काफी उम्मीदें थी। यह दोनों भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते थे इसलिए आराम से खेल रहे थे। टीम का स्कोर 63 हो चुका था तभी ख्वाजा मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। उन्होंने 59 गेंदों पर चार चौके और एक सिक्स लगाते हुए 33 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने मार्श का साथ दिया। इन दोनों ने भी शुरुआत अच्छी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़ लिए थे। इससे आगे इन दोनों की साझेदारी नहीं जा पाई। बुमराह ने 114 के कुल स्कोर पर मार्श को आउट किया। मार्श ने 72 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। मिशेल मार्श (10) बल्ले से एक बार फिर विफल रहे। उनका विकेट 135 के कुल स्कोर पर जड़ेजा ने लिया।