30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final के आखिरी दिन तनाव से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे जेमिसन

जेमिसन ने दोनों पारियों में टीम इंडिश के कप्तान विराट कोहली का विकेट लिया था। हालांकि मैच के आखिरी दिन काइल जेमिसन बाथरूम में छिप गए थे। इस बात का खुलासा अब खुद कीवी गेंदबाज ने किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Jun 2021, 8:10 AM IST

kyle jamieson

kyle jamieson

भारत के खिलाफ हाल ही खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के काइल जेमिसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। जेमिसन ने दोनों पारियों में टीम इंडिश के कप्तान विराट कोहली का विकेट लिया था। हालांकि मैच के आखिरी दिन काइल जेमिसन बाथरूम में छिप गए थे। इस बात का खुलासा अब खुद कीवी गेंदबाज ने किया है। जेमिसन ने बताया कि मैच कि आखिरी दिन जब न्यूजीलैंड की टीम भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो तनाव और घबराहट की वजह से वह बाथरूम में छिप गए थे।

मुकाबला देख घबरा गए थे जेमिसन
WTC Final में 7 विकेट लेने वाले काइल जेमिसन ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह ड्रेसिंग रूम से मुकाबला देख रहे थे और वह घबरा गए थे। जेमिसन ने कहा कि यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका वह हिस्सा रहे हैं। जेमिसन ड्रेसिंग रूम में टीवी पर मुकाबला देख रहे थे। टीवी पर प्रसारण कुछ सेकेंड की देरी से हो रहा था। स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर मचा रहे थे जैसे विकेट गिर गया हो। जेमिसन ने बताया कि हालांकि वह एक रन या डॉट बॉल होती थी।

यह भी पढ़ें— न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने की विराट कोहली के साथ ऐसी हरकत, जीत के जश्न में पार की सारी हदें

तनाव से दूर होने के लिए गए बाथरूम
मैच के आखिरी दिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रॉस टेलर ने बेहतरीन पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 8 विकेट से जीत दिला दी। हालांकि जेसिसन के लिए यह मुकाबला देखना काफी कठिन था। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार बाथरूम जाने की कोशिश की। उन्हें मुकाबला देखकर तनाव हो रहा था। ऐसे में वह अपने तनाव को दूर करने के लिए थोड़ी देर के बाथरूम में चले गए।

यह भी पढ़ें— जेमिसन ने IPL में ढूंढ ली थी कोहली की कमजोरी! WTC Final में दो बार लिया कोहली का विकेट

जश्न मनाने का नहीं मिला समय
जेमिसन का कहना है कि केन विलियमसन और रॉस टेलर ने स्थिति को नियंत्रित किया और अपना काम पूरा किया। हालांकि जेमिसन को इस मुकाबले में जीत का जश्न मनाने का समय नहीं मिला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के 48 घंटे के भीतर ही उन्हें अपनी काउंटी टीम सरे के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।