30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेमिसन ने IPL में ढूंढ ली थी कोहली की कमजोरी! WTC Final में दो बार लिया कोहली का विकेट

IPL 2021 के दौरान जेमिसन ने विराट कोहली के साथ काफी समय बिताया है। ऐसे में कोहली के साथ खेलते-खेलते उन्हें कोहली की स्ट्रेंथ और कमजोरी के बारे में भी पता चल गया होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Jun 2021, 12:37 PM IST

kyle jamieson and Virat Kohli

kyle jamieson and Virat Kohli

विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कीवी टीम के काइल जेमिसन ने दोनों पारियों में कोहली का विकेट लिया। इस मुकाबले में मात्र 8 टेस्ट मैच खेलने वाले जेसिसन कोहली पर भारी पड़ते नजर आए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में काइल जेमिसन ने कोहली को इन स्विंग गेंद पर LBW आउट किया। वहीं दूसरी पारी में आउट स्विंग बॉल डालकर उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान का विकेट लिया। जेमिसन कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के भी विकेट चटकाए। काइल ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि आईपीएल में उन्होंने कोहली के साथ क्रिकेट खेला है और उन्हें डब्लूटीसी फाइनल में इसी का फायदा मिला।

जेमिसन ने IPL में ढूंढ ली विराट की कमजोरी?
काइल जेमिसन आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुीरु टीम का हिस्सा हैं। आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा। जेमिसन अब तक टेस्ट क्रिकेट में तीन बार कोहली को आउट कर चुके हैं। अपने डेब्यू टेस्ट में जेमिसन ने विराट कोहली को आउट किया था। वहीं दो बार उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आउट किया। आईपीएल 2021 के दौरान जेमिसन ने विराट कोहली के साथ काफी समय बिताया है। ऐसे में कोहली के साथ खेलते—खेलते उन्हें कोहली की स्ट्रेंथ और कमजोरी के बारे में भी पता चल गया होगा।

यह भी पढ़ें— न्यूजीलैंड ने जीता आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब, टीम इंडिया ने किया निराश

मैच के बाद जेमिसन ने कही ये बात
मैच के बाद काइल जेमिसन ने कहा कि उन्होंने आईपीएल 2021 के दौरान नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी कराई है। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेमिसन ने कहा कि आरसीबी के लिए खेलते हुए नेट्स पर कोहली के खिलाफ गेंदबजी करने का फायदा उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिला। उन्होंने कहा कि नेट्स पर कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना और डब्लूटीसी फाइनल में 6 दिन उनके सामने बढ़त हासिल करना अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें— WTC Final: तौलिया लपेटकर मैदान पर उतरे मोहम्मद शमी, तस्वीर देख लोग रह गए हैरान

भड़के आरसीबी के फैंस
काइल जेमिसन ने फाइनल मुकाबले में विराट कोहली को दोनों पारियों में आउ किया तो फैंस भड़क गए। इस बात RCB के फैन्स जेमिसन से काफी नाराज हुए हैं। कई फैन्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की मांग की है। वहीं कई ने अपने कप्तान के प्रति सम्मान न रखने की बड़ी बात कही है। एक यूजर ने लिखा,'RCB समय आ गया है, जेमिसन को टीम से बाहर करने का। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'कप्तान के प्रति कोई सम्मान नहीं।' आईपीएल 2021 के पहले भाग के दौरान विराट कोहली ने काइल जेमिसन से आग्रह किया था कि वह ड्यूक्स की गेंद से उन्हें अभ्यास करवाएं लेकिन कीवी गेंदबाज ने उन्हें साफ़ मना कर दिया और कहा की फाइनल मुकाबले में मिलेंगे।