6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पहले ही मैच में बुमराह को लगी चोट

जसप्रीत बुमराह को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट लगी दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह को कंधे में चोट लगी मुंबई इंडियंस ने कहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 25, 2019

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

मुंबई। आईपीएल के 12वें सीजन के तीसरे मैच में रविवार की रात को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में विश्व के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कंधे में चोट लग गई। वर्ल्ड कप के लिहाज भारतीय टीम के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकी मैदान पर जिस तरह बुमराह को दर्द से करहाते हुए देखा गया। उससे लगा कि बुमराह की चोट गंभीर हो सकती है।

बुमराह की चोट गंभीर नहीं- मुंबई इंडियंस

हालांकि मैच के दौरान ही मुंबई इंडियंस की तरफ से ये साफ कर दिया गया कि बुमराह की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि बुमराह की चोट गंभीर नहीं है और वह पूरी तरह से ठीक हैं। मुंबई टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया है कि सोमवार को उनकी चोट की स्थिति बताई जाएगी।

कब लगी बुमराह को चोट

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने और रन बचाने की कोशिश में बुमराह पिच पर गिर गए। इसके बाद वह कंधा पकड़कर लेट गए और कराहते हुए नजर आए। यह देखकर तुरंत फिजियो मैदान में आए और उन्हें बाहर ले गए। बुमराह बाद में बैटिंग करने भी मैदान में नहीं आए।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली की धमाकेदार जीत

बता दें कि मुबंई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 37 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली ने मुंबई को 214 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मुंबई इंडियन्स 176 रनों पर ही धराशायी हो गई। ऋषभ पंत ने 27 गेंद में 78 रन बनाए।

आपको बता दें कि बुमराह का चोटिल होना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं हो सकते। आईपीएल के खत्म होते ही वर्ल्ड कप शुरु होना है और बुमराह भारतीय टीम के अहम गेंदबाज हैं।