6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND : वनडे सीरीज में बुमराह को आराम, न्यूज़ीलैंड दौरे में भी नहीं खेलेंगे

इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों सीरीज के लिए बुमराह के साथ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
bumrah

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू कर सकता है विराट का ये चहेता खिलाड़ी

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया है। इस सीरीज के बाद अब भारत ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा वहीं इस दौरे के बाद भारत न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज भी खेलेगा। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों सीरीज के लिए बुमराह के साथ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह बाहर, मोहम्मद सिराज को मिला मौका -
बोर्ड ने कहा, "बीसीसीआई ने बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के लिए टी-20 सीरीज के लिए भी आराम देने का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाज के काम के भार को देखते हुए उन्हें इन दोनों सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया है।" बीसीसीआई ने कहा, "मोहम्मद सिराज को जसप्रीत के स्थान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ सिद्धार्थ कौल को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।" बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल रवाना हो चुके हैं।

ये है वनडे टीम-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है-
12 जनवरी- सिडनी में पहला वनडे, भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:50 बजे
15 जनवरी- एडिलेड में दूसरा वनडे, भारतीय समयानुसार सुबह 8:50 बजे
18 जनवरी- मेलबर्न में तीसरा वनडे मैच, भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे