इंग्लैंड। स्टार ऑल राउंडर जोफ्रा आर्चर ( jofra archer ) की जिन्दगी का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है। आर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ( England cricket team ) के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं। तीन मई को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच में वे इंग्लिश टीम का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। आर्चर के अलावा ही डेविड मलान और बेन फॉक्स भी अपना डेब्यू करेंगे।