20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs NZ: बटलर और हेल्स का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उनके साथी ओपनर एलेक्स हेल्स ने 52 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।
2 min read
Google source verification
jos_bos.png

England vs New Zealand T20 World cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 33वां मुक़ाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन के द गब्बा मैदान में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर औ सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए हैं। बटलर ने 47 गेंद पर 73 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरा उन्होंने दो सिक्स और सात चौके लगाए। वहीं हेल्स ने 40 गेंद पर एक सिक्स और सात चौके की मदद से 52 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। पहले तीन ओवर मात्र 21 रन बनाए। इसके बाद एलेक्स हेल्स ने बल्ला चलना शुरू किया और इंग्लैंड को पावरप्ले में 48 रन के स्कोर तक पहुंचाया। छठे ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर बटलर को जीवनदान मिला। कप्तान केन विलियम्सन उनका कैच नहीं ले पाए।

न्यूजीलैंड को पहली सफलता 11वें ओवर में मिली। एलेक्स हेल्स अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। हेल्स को मिचेल सैंटनर ने विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के हाथों स्टंप कराया। उन्होंने 40 गेंद पर 52 रन बनाए। 14वें ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा। ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। मोईन ने छह गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर उतरे हैं। जोस बटलर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना 18वां टी20 अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड को तीसरा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए। उनके बाद हैरी ब्रुक 19वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर सात रन बनाए। ब्रुक को टिम साउदी ने फिन एलेन के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान जोस बटलर 73 रन बनाकर रनआउट हो गए।

इंग्लैंड की पारी में बटलर, हेल्स और लिविंगस्टोन के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। बेन स्टोक्स आठ, हैरी ब्रुक सात और मोईन अली पांच रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने नाबाद छह और डेविड मलान ने नाबाद तीन रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।